फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवती से मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। एक महिला ने अपने ही पड़ोसी पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला ने एसपी से शिकायत की है।
शुक्रवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पुत्री घर के पास में ही स्थित सरकारी नल से पानी लेने गई। लौटते समय उसे मोहल्ले के एक युवक ने उसे टक्कर मारकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवक युवती से मारपीट करने लगा। इसी बीच वहां पर लोग एकत्रित हो गए। युवक खुद को घिरता देख वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को अब तक नहीं पकड़ा। महिला ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें