रायपुर सादात। यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से खनन माफिया के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। रविवार को दोनों प्रदेशों की पुलिस ने खो नदी से खनन कर रहे कोटद्वार क्षेत्र निवासी राजन पुत्र गोपाल को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ा लिया जबकि अन्य खनन माफिया अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक राजन ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र निवासी बबलू, कुलदीप, मनदीप अवैध खनन में संलिप्त हैं और मौके से वाहन छोड़कर भागे है। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राली आदि कब्जे में लिया है। टांडा माईदास पुलिस चौकी इंचार्ज हरेश शर्मा ने कब्जे में लिए सभी वाहनों को नगीना देहात थाने के सपुर्द किया है। नगीना देहात थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।