महिला ने फांसी लगाकर जान दी, मायके वालों ने किया हंगामा
मंडावर। मोहल्ला बाजार कलां निवासी अनुज कुमार की शादी करीब डेढ़ साल पहले नजीबाबाद के मोहल्ला वालियान की सृष्टि नामक युवती से हुई थी। परिजनों के अनुसार सृष्टि अपने सास-ससुर के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। अनुज घर पर ही था। शनिवार को अनुज की बुआ घर पर आई थी। रविवार को वह अपनी बुआ को छोड़ने बस स्टैंड पर गया था। अनुज के मुताबिक घर वापस लौटने पर सृष्टि पंखे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे उतारकर बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।