फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गांव हैजरपुर में बनाया तीन घरों को निशाना

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चोरों ने तीन मकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

नगीना/रायपुर देहात। चोरों ने गांव हैजरपुर के तीन घरों से लाखों की नगदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रायुपर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर के अनुसार गांव हैजरपुर की ग्राम प्रधान ने उन्हें गांव में तीन चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इरफान की बेटी की शादी मार्च में होनी है। उसके दूसरे भाई पुणे में फेरी का कार्य करते हैं। उसने शादी के लिए करीब दो लाख जुल्फकार के घर में रखे थे। अलमारी में सोने और चांदी के जेवरात भी थे। परिजनों के अनुसार सभी सदस्य अपने कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह उन्हें अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा था। चोरों ने पड़ोसी तसलीमा के घर से भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। तसलीमा के घर में भी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही है। और वह नजीबाबाद में दवा लेने गई थी। घर में दो अन्य सदस्य भी मौजूद थे। चोरी की जानकारी उन्हें सुबह हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि इरफान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें