फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले दो युवक दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने एसआरएस मॉल के बाहर फायरिंग करके सनसनी फैलाने वाले एक और युवक को दबोच लिया है। एक युवक मौके से पकड़ा गया है। दोनों के पास से तमंचा और चाकू मिला है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। तीसरे की तलाश में पुलिस जुटी है। बकरीद पर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर सवार नशे में धुत तीन युवकों ने एसआरएस मॉल के बाहर तमंचे से फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी। तीनों युवक बाइक से जजी चौक की तरफ दौड़े थे। जजी चौक पर पुलिस को देख ये बाइक से वापस लौटे तो मॉल के बाहर लोगों ने बाइक से एक युवक को खींच लिया। दो बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई बाइक भी चोरी की निकली थी। पकड़ा गया युवक मोहल्ला चाहशीरी का सुलेमान था। सलमान से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी मोहल्ले के ही सलीम को भी पकड़ लिया। सलीम के पास चाकू व सुलेमान के पास से तमंचा मिला है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें