रूखालू। शराबी पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने डायल सौ को फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस महिला की शिकायती पर पति को थाने ले आई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति नशे का आदी है जो आए दिन शराब के नशे में रहता है। नशा करने के लिए घर का अनाज और बर्तन आदि बेच चुका है। रविवार की सुबह नशे की हालत में पति घर से बड़ा संदूक, अनाज की खाली कोठी, तांगे में रखकर बेचने के लिए जा रहा था। इसका पत्नी ने विरोध किया तो उसे को मारना पीटना शुरू कर दिया। परेशान होकर पत्नी ने सौ नंबर डायल कर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पति को पुलिस के हवाले कर दिया।