अमरोहा। हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्डम कराए शव को अपने साथ ले गए। मृतक घुमंतू जाति के लोग हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास में डेरा डालकर रह रहे हैं। जीआरपी चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि घुमंतू जाति का एक परिवार हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास डेरा डालकर रहता है। जिसमें मौजूद शाहजहांपुर के थाना सिंदौली गांव राउतपुर निवासी रामपाल (45) पुत्र त्रिलोकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने हादसे की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।