रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव चकमजदीपुर में किसान डल्लू उर्फ डालचंद की हत्या के मामले में मृतक के भाई रामकुंवर ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें गांव के ही गोलू उर्फ विश्वजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने गोलू का नाम मुकदमे में शामिल कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।