फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी गंगनहर मार्ग पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। अफजलगढ़ से गेहूं लेकर हरिद्वार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली की मंडावली क्षेत्र में सामने से आ रही आलू से भरी डीसीएम से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

अफजलगढ़ निवासी इंतजार ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं लेकर हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही वह पूर्वी गंगनहर की चंदक हैड शाखा के निकट पहुंचा, तभी आलू लेकर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। वाहन टकराने से ट्रैक्टर का एक पहिया निकल गया। ट्रैक्टर चालक इंतजार को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया तथा ट्रैक्टर चालक को उपचार दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें