फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने की एक भट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंज दारानगर। पुलिस ने दारानगर और लक्खीवाला के जंगल में कच्ची शराब बनाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गंगा के किनारे गांव दारानगर और लक्खीवाला के घने जंगलों में कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं। इस पर गंज चौकी इंचार्ज संदीप पंवार ने पुलिस टीम के साथ जंगल में छापामारी कर गांव दारानगर निवासी जयपाल सिंह और राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 1200 लीटर कच्ची शराब का लाहन और शराब बनाने के उपकरण मिले। शराब के लाहन को नष्ट कराकर उपकरण कब्जे में ले लिए। चौकी इंचार्ज संदीप पंवार का कहना है कि लगातार अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने वालों की नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें