फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को छत से धक्का देकर जानसे मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। दहेज न मिलने से क्षुब्ध ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मकान की छत से फेंककर उसकी हत्या का प्रयास किया। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव चांदा नंगली निवासी डिग्गी सिंह ने करीब पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रेखा का विवाह नगीना थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी नरेश कुमार से किया था। डिग्गी के अनुसार उसकी पुत्री के ससुराल वाले शादी में मोटा दहेज न लाने पर काफी समय से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। विवाहिता की तीन साल की बेटी भी है। उसके ससुरालियों ने कई बार रेखा को पीटा और घर से निकालने की धमकी दी। करीब सात माह पूर्व विवाहिता अपनी ससुराल में मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई थी। सिर में चोट लगने के कारण विवाहिता की दिमागी स्थिति सामान्य नहीं रही। उसके पिता ने उसका अपने घर पर रखकर इलाज कराया। कुछ दिन पूर्व विवाहिता की दिमागी स्थिति सामान्य हो गई और उसने स्वयं के मकान की छत से नीचे गिरने की जानकारी दी। विवाहिता ने अपने पति, ससुर पर छत से नीचे गिराकर जान से मारने का प्रयास करने व अन्य ससुरालियों पर दहेज में मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया। पिता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें