घर से सिलेंडर चोरी
अफजलगढ़।
मोहल्ला बेगमसराय सराय निवासी रूखशाना पत्नी दिलशेर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने करीबी के यहां मय्यत में घर का ताला लगाकर गई थी। जब वह शाम को वापिस लौटी तो चोर उसके घर का ताला तोड़कर दो सिलेंडर चोरी कर ले जा चुके थे। कुछ दिनों पहले भी चोर एक घर से सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।