हरेवली। आबकारी टीम ने शराब की दुकान की बगल में संचालित कैंटीन पर छापेमारी कर दो पेटी देसी शराब की बरामद की है। टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार हरेवली स्थित शराब की दुकान के बगल में एक व्यक्ति कैंटीन चलाता है। शिकायत मिली की कैंटीन स्वामी अपने कैंटीन में शराब रखकर बेचता है। जब छापेमारी की तो उसकी कैंटीन से दो पेटी देसी शराब की बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक ने कार्रवाई शुरू कर दी है।