फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकपुरनपुर में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव मिलक पूरनपुर में बृहस्पतिवार रात रंजिश को लेकर एक व्यक्ति का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। सीओ का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं है। अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मृतक विक्रम सिंह के पुत्र मनोज कुमार ने बताया की उनके परिवार में एक युवक का रिश्ता था। बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में पार्टी चल रही थी। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले तो उनके घर पर पथराव किया और बाद में मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके पिता विक्रम सिंह 47 वर्ष पुत्र भजन सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना के बाद वे पिता के शव को ग्रामीणों के साथ लेकर पुलिस कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचने पर पुलिस उन्हें शव सहित सीएचसी ले गई, जहां पर डाक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में डाक्टरों ने बताया कि इसका पता पीएम रिपोर्ट में चलेगा। इस दौरान परिजनों ने रानी बाग पुलिस चौकी पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। कहा कि यदि पुलिस इस उनके मामले में पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई कर देती तो शायद ऐसा न होता। सीओ सुशील कुमार ने मामले की निष्पक्षता से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें