फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति में स्टाफ के न मिलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। किसान सेवा सहकारी समिति कोतवाली में कोई कर्मचारी समिति कार्यालय में मौजूद ने होने पर किसानों ने हंगामा किया। समिति स्टाफ में आंकिक बाबू आने पर किसानों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आंकिक बाबू ने एक किसान के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के डायरेक्टर के चुनाव नवंबर में होने हैं। समिति में मतदान करने के लिए सदस्य बनाने की 21 सितंबर अंतिम तिथि है। किसानों का कहना है कि किसान सेवा सहकारी समिति कोतवाली के चपरासी ऋषिपाल के अलावा समिति में स्टाफ में से कोई नहीं था। किसानों का आरोप है कि स्टाफ समिति के कुछ लोगों से मिलकर उनके घर पर ही समिति की सदस्य रसीद काट रहे हैं। उसी बीच समिति का उप चेयरमैन दुष्यंत कुमार भी समिति कार्यालय पहुंचे। कोई स्टाफ न मिलने पर उपचेयरमैन ने उपस्थित रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज कर दी। शाम चार बजे समिति का आंकिक यादराम सिंह समिति कार्यालय पहुंचा तो किसान आग बबूला हो गए। आरोप है कि किसी ने बाबू के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना आंकिक ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । यादराम सिंह ने आरोपी किसान के खिलाफ तहरीर दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें