फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हेंक कर हजार उड़ाए, पुलिस ने आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। धोखे से एटीएम से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक युवक को दबोचा है।
विज्ञापन

बिजनौर कोतवाली के गांव खड़क निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह चांदपुर केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहा था, रुपये नहीं निकले। वहीं एक युवक खड़ा था। एटीएम केबिन से बाहर निकलने के बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एटीएम केबिन में खड़े युवक ने रुपये निकाल लिए थे। शोर मचाने पर पुलिस आ गई तथा युवक को दबोच लिया। कोतवाली निरीक्षक एसके गौड़ ने बताया कि युवक ने तकनीकी रूप से एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे निकाल लिए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता हल्दौर के शाहनगर निवासी मोहम्मद अंसार बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें