चांदपुर । मोहल्ला सरायरफी में चोर मकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए।
मोहल्ला सरायरफी निवासी मरगूब हसन के किराए पर गाड़ी का काम है। शनिवार को वह गाड़ी के साथ बाहर गए हुए थे। उनकी ससुराल भी नगर के मोहल्ला मुफ्ती सराय में है। पत्नी और बच्चे वहां चले गए। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी, करीब 12 तोले सोने, सात तोले चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता उस समय लगा जब उनका लड़का घर वापस आया। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।