फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ससुराल में पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने ससुराल में पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बिजनौर।
एक गर्भवती महिला को पति ने मायके के घर के सामने ही तीन तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि ससुरालवालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किरतपुर के मोहल्ला अंसारियान निवासी एक महिला के मुताबिक, उसका निकाह 28 फरवरी 2017 को किरतपुर के मोहल्ला खोखरा तालाब निवासी दानिश के साथ हुआ था। पति उसे लेकर किराए के कमरे में रहने चला गया। ससुरालवाले इस बात से नाराज हो गए। 18 जून की रात पति ने शराब पीकर बदसलूकी की तो मकान मालिक व उसकी पुत्री ने उसकी सास, ससुर व अन्य को बुला लिया। ससुरालवालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दानिश को अपने साथ घर ले गए। वह सास-ससुर के घर गई तो पति व बाकी ससुराल वालों ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने उससे एक लाख रुपये मायके से लाने की मांग की। वह मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शिकायत करने पर बिजनौर व किरतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला के मुताबिक, 19 जुलाई की शाम पति दानिश, ससुर खुर्शीद, सास रिहाना व ननद सना उसके पिता के घर में घुस आए। घर पर महिलाएं ही थीं। ससुरालवालों ने मारपीट करते हुए पीड़िता को उठा ले जाने की कोशिश की। इस दौरान काफी लोग घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने पीड़िता को नहीं जाने दिया। इस पर पति ने उसके घर के सामने ही उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में हत्या की धमकी देकर सभी लोग वहां से चले गए। महिला ने एसपी के आदेश पर किरतपुर थाने में पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें