फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजान हत्याकांड के खुलासे को एसओ को ज्ञापन दिया

Tue, 26 Feb 2019 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
विज्ञापन
शेरकोट। फैजान हत्याकांड में सपा यूथ ब्रिगेड ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खुलासा करने की मांग की। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले अपने घर के पास से लापता दस वर्षीय फैजान पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा का शव घर के सामने गली से बौरे के अंदर बंद बरामद हुआ था। जिसके हत्यारों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिश अहमद ने इमरान नवा, गुफरान राजा, जिला सचिव आरिफ, खुर्शीद आलम अंसारी, मोहम्मद गुफरान राजा, इमरान नवाज, मोहम्मद नाजिम, खुर्शीद अहमद, दिलशाद अहमद के साथ थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। एसओ ने कहा कि वह जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें