हल्दौर। ग्राम बमरौली निवासी फरजाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अपनी पुत्री नाजनीन के साथ घर के आंगन में बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर जबरन उसके घर में घुसकर आए और उसके गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पुत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर थाने में तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।