फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौच धक्का-मुक्की करके दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी मलका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति जावेद अली का ठेकेदारी के रुपयों को लेकर मोहल्ले के ही फारूख ठेकेदार से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति व बच्चों की गैर मौजूदगी में फारूक अपने दो बेटों हारुन व अशफाक को लेकर उसके घर में घुस आया तथा गालीगलौज करते हुए धक्का मुक्की की। मना करने पर हाथापाई करने पर उतर आए। शोर मचाने पर मोहल्ले वालों के आने पर तीनों हमलावर घर पर पथराव करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मलका ने बताया कि इस घटना से परिवार दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों में रुपये के लेन देन का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें