फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा बाइक चोरो का गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा बाइक चोरों का गैंग , चोरी की 12 बाइक बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने बाइक चोरो का गैंग दबोचा है। गैंग के चार सदस्यों से चोरी की 12 बाइक , दो तमंचे व एक चाकू बरामद किया है। गैंग बिजनौर के अलावा आसपास के जिले में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक स्योहारा पुलिस ने स्योहारा धामपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार चोरो को दबोच लिया। चारो बाइक चोर चोरी की बाइक पर सवार थे। पकड़े गए चोरो में स्योहारा थाने के गांव रायपुर निवासी आशु राठी, स्योहारा के मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी मोहित सैनी , शिवम त्यागी व धामपुर थाने के गांव सरकथल निवासी अजीत सिंह शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए चोरी की निशानदेही पर स्येाहारा में जुमेरात का बाजार निवासी समीर कुरैशी व मोहल्ला शेखान निवासयी आदिल की निगरानी में गांव रायपुर में गन्ने के खेत में खड़ी चोरी की दस बाइक बरामद की। समीर व आदिल खेत में खडी फसल का फायदा उठकार भाग गए। पकड़े गए बाइक चोरो ने पुलिस को बताया कि आदिल व समीर के साथ मिलकर वह बिजनौर व आसपास के जिलों से बाइक चोरी करके गांव व देहात में बेच देते थे। गैंग ने एक बाइक सात अगस्त को नहटौर क्षेत्र में पीएबी के पास से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक गैंग काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंग जैसा ग्राहक मिलता था उसे अपने जाल में फंसाकर बेचता था। जो बाइक नही बिकती थी उन्हं गैंग कटवा देता था। पुलिस काफी दिनों से गैंग की तलाश में जुटी थी। गैंग का पुलिस ने अपने बुने जाल में फंसाकर दबोच लिया। गैंग से जुड़े सभी युवको पर किसी को बाइक चोरी करने का शक नही था। गैंग के पकड़े जाने पर इनकी हरकतों का सब को पता चला है। गैंग को दबोचाने वाली टीम में दरोगा जयपाल सिंह, योगेश कुमार, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार आरक्षी सचिन शर्मा ,रवि कुमार समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें