फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और बेटे से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और उसके बेटे से लूटपाट
विज्ञापन

स्योहारा। गांव धींगरपुर निवासी ऋषिराज की पत्नी मंजू देवी पुत्र मुकुल के साथ बाइक से बुधवार शाम दवा लेने सहसपुर आ रही थी। सुल्तानपुर रेलवे की पुलिया के नीचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों सब्जी विक्रेता अशोक सैनी निवासी बसंतगढ़ से मारपीट कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों ने इन्हें आते हुए देखा। सब्जी विक्रेता को छोड़कर मुकुल की बाइक रोक ली। मुकुल पर तमंचा तान कर चाकू को लहराते हुए महिला से पांच हजार रुपये कानों के कुंडल, गले का सोने का पैंडल आदि लूट लिए। पुलिस को सूचना न देने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। मंजू ने घटना की जानकारी फोन पर अपने परिवार के लोगों को दी। इन्होंने डायल 100 तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे। मंजू देवी ने बताया कि घटना की तहरीर उपनिरीक्षक को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें