पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
बिजनौर। थाना चांदपुर के गांव सुजातपुर खादर के अनिल कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में क्षेत्र में 100 नंबर पुलिस गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। पत्र में पुलिसवालों से जान का खतरा भी बताया है। पत्र में कहा गया है कि गांव के हरेंद्र के घर पर नहीं मिलने से पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मौके पर रवि ढाका, दिग्विजय सिंह, अंकित कुमार, पुष्पेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।