फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फसल को आवारा पशुओं के नुकसाने बचाने के लिए लगाई गई ताड़बाड़ के करंट की चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चीला निवासी नरेश पुत्र हीरा अपने मक्का के खेत पर गया था। इसी दौरान वह तारबाड़ से टकरा गया गया। ताड़बाड़ में करंट छोड़ा गया था। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश किया। खेत पर पहुंचे तो नरेश मृत हालत में पड़ा मिला। गांव के जंगल में आवारा पशुओं का आतंक है। पशु खेती को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। पशुओं के होने वाले नुकसान को रोकने के लिए किसानों ने अपने खेतो के चारों ओर लोहे के कंटीले तार लगा दिए हैं। इन तारों में बिजली का करंट छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें