फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अमरोहा के युवक की गाजियाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मोहल्ला कोट निवासी युवक की दिल्ली जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घर का इकलौता चिराग बुझाने पर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी फैसल (20) पुत्र मरहूम असलम दिल्ली के ओखला इलाके में किसी कपड़े के शोरूम में काम करता था। ईद पर घर आया था। बुधवार को वह दिल्ली जाना था। इसलिए वह अमरोहा स्टेशन से गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। गाजियाबाद से निजामुद्दीन के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतर ट्रैक पार कर रहा था तभी दूसरी ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों की हादसे की जानकारी दी। लेकिन उपचार के दौरान फैसल की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक फैसल अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें