ढबारसी। सगाई में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये नहीं मिलने से नाराज युवक ने जहीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक युवक का रिश्ता संभल जिले में तय हुआ था। तीन दिन पहले लड़की पक्ष ने सगाई की रस्म में 21 सौ रुपये, एक स्पलेंडर बाइक और अन्य सामान दिए थे। बताया जाता है कि युवक अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की उम्मीद लगाया था। जिसपर युवक ने शादी न करने की शर्त रख दी। लेकिन परिजनों ने बात मानने से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि इससे आहत युवक ने बुधवार को मक्का के खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। साथ ही फोन करके परिजनों को इसकी जानकारी भी दे दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव के अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।