फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। खेत पर गए एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक दंपति व उनके दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

गांव लक्खूवाला निवासी 40 वर्षीय बिजेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर गया था। देर रात भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किसी ने बिजेेंद्र की बाइक उसके खेत के पास खड़ी होने के बारे में बताया। रात आठ बजे परिजन खेत पर गए तो देखा कि बिजेंद्र का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। बिजेंद्र का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई संसार सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही सुरेंद्र सिंह से बिजेंद्र का घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। संसार सिंह ने सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सरोज देवी तथा दोनों बेटों रोहित व सोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद चारों आरोपी शुक्रवार रात से ही घर से फरार हैं। एसओ अंशुमाली भारती का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। नामजद पक्ष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें