फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में गया भाई गंगा में डूबा
विज्ञापन

जलीलपुर। भाई के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान कर रहा युवक पानी के तेज बहाव में डूब गया। ग्रामवासी डूबे भाई की खोजबीन में लगे हुए हैं।
ग्राम धींवरपुरा निवासी हरपाल सिंह आयु 40 वर्ष की बुधवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर के बाद परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए रायपुर गंगा घाट पर गए थे ।अंतिम संस्कार के बाद छोटा भाई देवेंद्र गंगा में स्नान कर रहा था ।अचानक पानी के तेज बहाव में पैर फिसलने से वह गंगा धार में समा गया। अंतिम संस्कार करने गए लोगों ने डूबते हुए देवेंद्र सिंह को बचाने का काफी प्रयास किया ,लेकिन देवेंद्र को कोई नहीं बचा सका। वह पानी के तेज बहाव में बहता हुआ चला गया। परिजन डूबे देवेंद्र की तलाश में लगे हुए हैं । ब्रह्म सिंह ,राहुल, मंटू सिंह ,लल्लू सुखबीर आदि गंगा में ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें