फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील हत्याकांड का दो दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनो में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव मोहीद्दीनपुर के सुनील हत्याकांड में दो दिन के बाद भी आरोपियों का पता लगाने में नाकाम है। परिजनों ने पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर जल्द खुलासा करने की मांग की है। उधर, मृतक के शव के पीएम के बाद गुरुवार को देर रात गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव का शुक्रवार सुबह रामगंगा नदी स्थित भूतपुरी घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि गांव के सुुनील कुमार की मंगलवार रात बदमाशों ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह अपने गांव निवासी अपने दोस्त के साथ जंगल में बोरिंग के सामान की रखवाली कर रहा था। उसके भाई ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। आरोप है कि पुलिस घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों का पता लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मृतक के भाई मेहरबान सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें