फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हाईप्रोफाइल ड्रामे से सकते में आई पुलिस और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक ने उत्पात मचाया
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर संचालक ने जमकर उत्पात मचाया। एक आरपीएफ कर्मी के डरे-सहमे परिजनों ने खुद को घर में बंद कर लिया। युवक के हाईप्रोफाइल ड्रामे ने पुलिस को खूब छकाया। आखिरकार युवक को उपचार के लिए गाजियाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर संचालक ने बुधवार सुबह स्टेशन चौराहे पर ऐसा उत्पात मचाया कि राहगीरों में अफरातफरी मच गई। उत्पाती युवक ने एक कार का शीशा तोड़ डाला। नजदीक स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय दुकानदार सकते में आ गए। एक होटल कारोबारी और कुछ परिचित लोगों ने युवक को समझाकर घर पहुंचाने की कोशिश की, तो वह उन पर तमतमाने लगा। अगले कुछ पलों में युवक ने अपने शरीर से कपड़े उतार दिए और साइकिल चलाते हुए रेलवे कालोनी में एक आरपीएफ कर्मी के घर पहुंच गया। यहां उसने पुलिसकर्मी के परिजनों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। घर पर मौजूद परिजनों ने खुद को घर में बंद कर पीछा छुड़ाया। उनका कहना था कि वह उत्पाती युवक को जानते तक नहीं। सूचना पर पहुंचे एसआई संजय यादव ने युवक की जमकर खबर ली और उसे बमुश्किल अस्पताल भेजा। यहां से युवक को उपचार के लिए गाजियाबाद ले जाया गया। युवक के उत्पात मचाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें