फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्रामीणों द्वारा उच्च क्षमता की विद्युत काटने पर अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खाईखेड़ी बिजलीघर के अवर अभियंता बसंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव आजमपुर मो.अली में विद्युत निगम की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन बनी है। शनिवार को ग्रामीणों फूल सिंह, मांगेराम, भूरे व ओमवीर ने एकराय होकर विद्युत लाइन काट दी। जिससे न केवल विद्युत उपभोक्ता राजो देवी एवं तेजपाल के नलकूपों का संचालन ठप पड़ा है, बल्कि विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर चोरी का खतरा बढ़ गया है। जेई ने विद्युत लाइन नियमानुसार सही बने होने का दावा करते हुए कहा कि आरोपी ग्रामीण विद्युत लाइन बनने के बाद उसे अन्य जगह शिफ्ट करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें