धामपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला अफगानान के रोचिन अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि एक माह पहले बदमाशों ने उससे बाइक और 14 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने संभावित आरोपी फिरोज अहमद पुत्र नौशाद अहमद निवासी मोहल्ला साहुवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। उधर, कोतवाल राजेश चौहान ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।