फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में कुंबल करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। भारतीय स्टेट बैंक की मालगोदाम तिराहे पर स्थित सायंकालीन शाखा में 16/17 जून की रात कुंबल कर चोरी की गई थी। चोर ने मैनेजर कक्ष में रखा सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर, सेल्फ प्रिंटिंग मशीन को एटीएम समझकर तोड़ डाला था। चोर स्ट्रांग रूम को नहीं भेद सका था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की इमेज कैद हुई थी। अंधेरा होने के कारण तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा आलम निवासी रोहित उर्फ चाय को गिरफ्तार किया है। इसके पास से कुंबल में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें