परचून की दुकान से हजारों की चोरी
नींदडू़। बदमाशों ने रोशनदान के रास्ते परचून की दुकान में घुसकर 90 हजार रुपये और करीब 20 हजार का सामान चोरी कर लिया।
बुद्ध बाजार स्थित साबरी मार्केट में मो. गुफरान की परचून की दुकान है। गुफरान ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर पर सोया था। बदमाशों ने बरामदे की पश्चिमी दीवार व छत में रोशनदान के लिए छोड़ी गई जगह से भीतर प्रवेश किया। बदमाशों ने बरामदे व दुकान के बीच बिना ताले लगे शटर को उठाकर उन्होंने 90 हजार रुपये नकदी के अलावा करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर रोशनदान के रास्ते वापस चले गए। शनिवार सवेरे दुकान खोलने के बाद घटना की जानकारी हुई। इस बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। उधर, पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।