फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी माफियाओं ने काट डाले आम के हरे-भरे वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन स्कूल, कॉलेज और समाजसेवियों को साथ लेकर जागरूकता मिशन में लगा है। शासन-प्रशासन ने हाल ही में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने को वृक्षारोपण कराया। स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों ने वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ आदि नारों के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रैली निकालकर जागरूकता अभियान किया। लेकिन इसके बावजूद भी विभाग वृक्षों को बचाने के प्रति उदासीन ही नहीं हैं। विभाग की ढुलमुल नीति से लकड़ी माफिया हरे-भरे वृक्षों का तेजी से दोहन कर रहे हैं। मंडावली क्षेत्र के सिकरौड़ा-नवादा में लकड़ी माफियाओं ने आम के हरे-भरे काट डाले। उधर वन रेंज अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि आम के पेड़ काटे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। आम प्रतिबंध पेड़ है, और विभाग इसको कटाने का परमिट आसानी से नहीं देता है। यह प्रतिबंधित वृक्षों को काटे जाने का मामला है और विभाग जांच इसकी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें