फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नींदडू़। पुलिस ने रियासत हत्याकांड में शामिल नामजद एक अन्य आरोपी नजाकत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
18 अक्तूबर की रात करीब साढ़े सात बजे अथई शेख चौराहे के पास करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि के खरीदारों द्वारा कालोनी काटते समय हुए विवाद में आरोपियों द्वारा रियासत अली पुत्र खिलाफत अली की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। भाई की हत्या के सदमे में तहेरे भाई नजाकत हुसैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हत्या के बाद ग्रामीणों ने राज्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था तथा प्रकरण की गूंज लखनऊ तक हुई थी। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मो. राहत ने अनुज कुमार, चमन सिंह, इस्लामुद्दीन, नजाकत हुसैन तथा नासिर जलील के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नासिर जलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थीं, किंतु कोई हाथ नहीं आया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नूरपुर मार्ग पर एक मंडप के पास से हत्या में शामिल नामजद दूसरे आरोपी नजाकत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अनुज कुमार, चमन सिंह तथा इस्लामुद्दीन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें