फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

नहटौर। गृह स्वामियों की गैर मौजूदगी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया ।पुलिस को तहरीर दी गई हैं। गांव बैरमनगर निवासी खुर्शीद परिवार सहित घर को ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरों ने घर व सेफ के ताले तोड़कर उसमें रखे एक सोने की चेन, गले का हार, एक जोड़ी बूंदे, मंगलसूत्र, आठ कंगन, पौने दो लाख की नकदी, एक एलईडी तथा अन्य कीमती सामान करीब साढ़े चार लाख की चोरी कर ली। सुबह घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने चोरी की सूचना खुर्शीद को दी वह घर पहुंचा । चोरों ने दूसरी चोरी की में घटना मोहल्ला छापेग्रान में अंजाम दी। गृह स्वामी शमीम परिवार सहित बाहर रहता है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर उसमें रखे गैस सिलेंडर, छोटा संदूक, तांबे पीतल के बर्तन, कपड़े आदि करीब 50 हजार का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें