शेरकोट। पुलिस ने छापा मारकर नगर से एक युवक को 20 किलो मीट के साथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मोहल्ला अफगानान में छापा मारा और पशु कटान करते हुए आरोपी इलियास को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से लगभग 20 किलो मीट और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। मीट किस पशु का है? इसकी जांच के लिए पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को अवगत कराया है।