फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक ने पांच को नामजद कर आठ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। वन रक्षक ने खैर के पेड़ चोरी कर ले जाने के मामले में पांच नामजद सहित आठ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। वन रक्षक शिवनेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की रात दत्तियाना वन ब्लाक में गश्त के दौरान गांव स्याली के निकट पांच खैर के पेड़ कटे मिले। चोर मौके से पेड़ चोरी कर ले गए। टार्च की रोशनी इधर उधर मारने पर कुछ लोग दिखाई दिए जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। मगर, उनकी पहचान हो गई है। वन रक्षक ने धनौरा थाना के गांव शेरपुर निवासी सौरभ, अमित, थाना चांदपुर के गांव रसूलपुर नंगला निवासी असफाक, गांव आढ़तायारपुर मिलक निवासी इकबाल को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें