फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर कर दी विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आमदपुर थानाक्षेत्र के तलाबड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। विवाहिता का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी महेंद्र की बेटी प्रीति की शादी दो साल पहले आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव तलाबड़ा निवासी राजवीर के बेटे विजय कुमार से हुई थी। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाते थे। पैसा नहीं मिलने पर प्रीति का उत्पीड़न किया जाता था। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में अनबन रहने लगी। इसके अलावा प्रीति को कोई बच्चा भी नहीं हुआ। शुक्रवार की रात नौ बजे प्रीति का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। जहां हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों के हंगामे को देखकर ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के आने से पहले ही घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि प्रीति के भाई गजेंद्र सिंह की तहरीर पर पति सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें