पुत्र पर मारपीट करने का आरोप
धामपुर। गांव रायपुर मलूक उर्फ कागपुर निवासी राजपाल सिंह ने पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। राजपाल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र नजीबाबाद चीनी मिल में नौकरी करता है। वह बीमार है। आरोप है कि उनका पुत्र उनके साथ अकारण मारपीट कर पैसों की मांग करता है। जबकि उनके द्वारा खेतीबाड़ी की जमीन को भी बांट दिया गया है। पुलिस से पुत्र पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने मामले जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।