फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
800 लोगों को मुचलका पाबंद किया
विज्ञापन

नूरपुर। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चुनाव में शरारती तत्वों द्वारा कोई व्यवधान न हो इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा करीब 800 लोगों को मुचलका पाबंद करने के साथ की नगर क्षेत्र के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। कस्बा इंचार्ज कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि नूरपुर के दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले 452 लाइसेंसी असलाह के सापेक्ष करीब 235 असलाह अब तक जमा कराए जा चुके हैं। शेष शस्त्रों को जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 800 से अधिक लोगो को मुचलका पाबंद कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 19 के विरुद्ध 110 जी की कार्रवाई करने के साथ ही चार वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें