धामपुर। गांव मोहड़ा निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के चार लोगों ने रजिश में उसके और परिवार के सदस्यों पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह से सदस्यों ने घर से भाग कर जान बचाई। आरोप है कि किसी के हाथ न आने पर आरोपियों ने उनके घर के दरवाजों को तोड़ डाला। कोतवाल से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।