नींदडू़। पुलिस को दी तहरीर में नींदडू़ साधन सहकारी समिति के उप सभापति मोहम्मद आमिर की पत्नी अफरोज बेगम का कहना है कि उसने अंथाई शेख में कई वर्ष पहले मोहम्मद जावेद से आबादी की जमीन का बैनामा कराया था। इस पर एक व्यक्ति को आपत्ति थी। प्रकरण को लेकर दोनों पक्ष के बीच मनमुटाव था। आरोप है कि छह मार्च को देहरादून निवासी एक शख्स और गांव अंथाई शेख निवासी चार व्यक्तियों ने घर में घुसकर उन दोनों के साथ मारपीट की। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आमिर ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी पक्ष उनके साथ मारपीट कर चुका है। अफरोज बेगम ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।