बसपा नेता को गोली मारने के आरोप में चार पर केस दर्ज
हीमपुर दीपा। गांव रौनिया के पास बसपा नेता को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चांदपुर निवासी बसपा नेता मोहम्मद खालिद को नौ जनवरी को घर जाते समय गांव रौनिया के पास कुछ बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित के तहेरे भाई नफीस की तहरीर पर शावेज, फायद पुत्र जमीरुद्दीन कासिम पुत्र जमीरउद्दीन व रहीसुद्दीन निवासी चांदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है की मामला प्रापर्टी के लेन देन का है ।कुछ दिन पूर्व इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।