फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। दक्षिण दिल्ली निवासी जहांगीर अहमद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चांदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में टूर एंड ट्रैवलर्स का ऑफिस खोल रखा था। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर आठ युवकों से दो लाख 55 हजार रुपये लेकर फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। युवकों को जब फर्जी वीजा व टिकट के होने का पता लगा तो उनके होश उड़ गए। आरोपी तभी से अपना ऑफिस छोड़कर फरार हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें