फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक चालक लापता
विज्ञापन

नींदडू़। मिलक जहांगीराबाद निवासी इदरीस अहमद माहेगीर (38) की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व छोटी मसजिद मोहल्ले के यामीन की पुत्री फरीदा खातून के साथ हुई थी। इदरीस अहमद की बड़ी पुत्री सना परवीन (16) ने बताया कि उसके पिता वाहन चालक है तथा इस समय धामपुर के किसी व्यक्ति की टाटा मैजिक गाड़ी चलाते हैं। बृहस्पतिवार सवेरे छह बजे वह घर से वाहन चलाने को कहकर गए थे। वह रोजाना शाम के 6-7 बजे तक घर लौट आते थे। फरीदा खातून ने 11 बजे पूर्वांह्न मोबाइल फोन पर बात की थी। शाम छह बजे फोन रिसीव नहीं किया गया। सना परवीन के मुताबिक पिता इदरीस अहमद के सांय आठ बजे तक घर नहीं आने से परिवार के सदस्यों को चिंता होने लगी। फरीदा खातून ने पुन: इदरीस अहमद को फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु फोन नहीं लगा। उन्होंने सभी संभावित स्थानों के रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी हासिल की, लेकिन इदरीस अहमद का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने रात में ही थाने जाकर पुलिस को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। बृहस्पतिवार को फरीदा खातून की ओर से तहरीर पुलिस को देकर चालक इदरीस अहमद का पता लगाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें