नहटौर। क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा से बालापुर के लिए बड़क बनाई जा रही है। गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा में सड़क बनाने में मजदूर काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम एक मजदूर गांव की सात साल की मासूम बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगा। बालिका के शोर मचाने पर गांव वाले वहां इकट्ठा हो गए और अफसर से बच्ची को छुड़ाया। आक्रोशित गांव वालों ने आरोपी को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा। गांव वालों का कहना है कि आरोपी बुरी नीयत से बालिका को ले जा रहा था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने अफसर को जमकर धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस गांव वालों से तहरीर लेकर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।