भागूवाला । पूर्वी गंगनहर में बहकर आए शव को भागूवाला के चंदक हैड क्षेत्र में निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शनिवार दोपहर पूर्वी गंगनहर में शव बहकर आने की सूचना भागूवाला पुलिस चौकी को मिली। एसआई सुशील तोमर, साहब सिंह गंगनहर के चंदक हैड क्षेत्र में पहुंचे। हरिद्वार की ओर से नहर में बहकर आए शव को नहर से बाहर निकाला । शव करीब 32 वर्षीय युवक का था। युवक ने हरी टीर्शट और सलेटी रंग की पैंट पहन रखी थी। काफी प्रयास के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हुई, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।